सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, पटना पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने की ये अपील

सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, पटना पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने की ये अपील
Image Slider
Image Slider
Image Slider

मनेर/पटना: सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान एक वायरल फोटो पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें दो युवक हथियार लहराते दिखाई दे रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर दोनों युवकों की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के ग्राम दूधौला निवासी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।